नाहन: बहोलियों जमा दो स्कूल एसएमसी अध्यक्ष बने अनिल शर्मा, शबनम बनी उपाध्यक्ष....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जून :
: नाहन ब्लॉक में नेशनल हाईवे देहरादून-चंडीगढ़ पर स्थित राजकीय जमा दो स्कुल में मंगलवार को स्कूल की एसएमसी का गठन किया गया है।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से हुए चुनाव में अनिल शर्मा को अध्यक्ष व शबनम को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
स्कूल की प्रिंसिपल पूनम वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा तय नियमों के अनुसार आज स्कूल की एसएमसी का गठन किया गया है। इसके उपरांत नव गठित एसएमसी की मीटिंग में स्कूल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान श्रीमती तरूण, बीडीसी सदस्य दिनेश, वार्ड सदस्य साधू राम एंव अभिभावक उपस्थित रहे।




