नाहन : रोटरी क्लब नाहन ने मनाया 49वां चार्टर डे, सेवा के 49 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव

नाहन : रोटरी क्लब नाहन ने मनाया 49वां चार्टर डे, सेवा के 49 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का उत्सव
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 जून :

रोटरी क्लब नाहन ने आज अपना 49वां चार्टर डे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब के 49 वर्षों के सेवा कार्यों एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए सभी सदस्यों ने क्लब की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

 

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने रोटरी क्लब नाहन के सभी पूर्व अध्यक्षों को उनके कार्यकाल के दौरान क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्षों के नेतृत्व और समर्पण के कारण ही क्लब आज सेवा के 49 सफल वर्ष पूर्ण कर पाया है।

 

कार्यक्रम में रोटेरियन महेंद्र गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2027-28, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रोटरी क्लब नाहन को 49 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा यात्रा के लिए बधाई देते हुए कहा कि क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज सेवा करता रहेगा।

 

इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ एवं वर्तमान सदस्यों ने चार्टर डे के महत्व पर अपने विचार साझा किए तथा क्लब की आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

 

कार्यक्रम में राजेंद्र बंसल, रतन लाल कालोरिया, सुरेंद्र सैनी, सुरेश शर्मा, बलदेव राज कक्कड़, ललित शर्मा, भविष्य गौतम, नीरज गुप्ता, संदीप शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

अंत में सभी सदस्यों ने रोटरी क्लब नाहन की निरंतर प्रगति एवं समाज सेवा के संकल्प को दोहराते हुए क्लब के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।