हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग के छात्रो ने कि याऔद्योगिक भ्रमण

हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग के छात्रो ने कि याऔद्योगिक भ्रमण

नाहन,28 नवम्ब  हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बी.टेक एलेक्ट्ररीकल एंड मैकेनिकल के 21 छात्रों ने सात्विक ग्रीन एनर्जी प्लांट, शाहबाद का औद्योगिक भ्रमण किया।  सात्विक ग्रीन एनर्जी के एच.  आर. सुनील व संजीव कुमार पर्यवेक्षण के  साथ छात्रों ने सोलर प्लांट का दौरा किया। उन्होंने छात्रों को सोलर चार्जिंग सेल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। छात्रों को सोलर शीट व इसके फ ायदे और इसके सभी पार्टस के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को सोलर एनर्जी के महत्व के बारे में जानने में मदद  मिली। भ्रमण के बाद विद्यार्थियों ने अपने अपने विभागों को अपने भ्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। हिमालयन इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक डा. हरीश महेन्द्रु ने छात्रों के साथ बहुमूल्य जानकारी साझा करने के लिए सात्विक ग्रीन एनर्जी प्लांटए शाहाबाद की टीम की सराहना की।