हिमाचल लोक उत्सव 2023 के ऑडिशन 28 नवंबर 2023 को PWD रेस्ट हॉउस में .....

हिमाचल लोक उत्सव 2023 के ऑडिशन  28 नवंबर 2023 को PWD रेस्ट हॉउस में .....

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन, 25 अक्तूबर  

डायनामिक युवा मंडल के अध्यक्ष ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल लोक उत्सव 2023 का आयोजन 31 अक्टूबर से 07 नवंबर 2023 तक किया जा रहा है जिसमें 4 सांस्कृतिक संध्याएँ 04 नवंबर से 07 नवंबर तक आयोजित होगी और इन चारों सांस्कृतिक में प्रदेश व जिला सिरमौरी के नामी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। हिमाचल लोक उत्सव के विभिन्न कार्यक्रम में लगभग 400 युवाओं अपनी प्रतिभा दिखाने को मंच मिलेगा।

ओपी ठाकुर ने बताया कि हिमाचल लोक उत्सव 2023 में भाग लेने से पहले प्रतिभागियों कोऑडिशन देने होंगे  और अंतिम ऑडिशन 29 नवंबर को होंगे तथा ऑडिशन फीस 100/- रूपये होंगी।  प्रतिभागियों को दो दिन ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा और जो युवा ऑडिशन में चयनित होंगे केवल उन्ही युवाओं को हिमाचल लोक उत्सव में मौका मिलेगा।

ओपी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल लोक उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में 04 नवंबर को हिमाचल के प्रसिद्ध गायक हनी नेगी होंगे, दूसरी सांस्कृतिक संध्या में 05 नवंबर को भारत के प्रसिद्ध शो इंडियाज गोट टैलेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले वॉलीवुड सिंगर राजीव थापा होंगे, तीसरी सांस्कृतिक संध्या 06नवंबर को सिरमौरी नाईट के स्टार कलाकार अजय चौहान (नाटी star), तथा अंतिम सांस्कृतिक संध्या 07 नवंबर को हिमाचल के सुप्रसिद्ध स्टार सिंगर कुलदीप शर्मा होंगे।

ओपी ठाकुर ने कहा कि डायनामिक युवा मंडल का प्रमुख लक्ष्य युवाओं को उचित मंच प्रदान करना है तथा हिमाचल लोक उत्सव में लोगों ला मनोरंजन होगा। इस मौक़े पर डायनामिक युवा मंडल के सचिव सतीश राणा, सहसचिव योगेश ठाकुर, इवेंट मैनेजररोहित गौड़ व नवीन ठाकुर, ऑडिशन मैनेजर विक्रम शर्मा व विवेक इत्यादि उपस्थित रहे।