सुखविन्द्र सिंह ने हिन्दु संस्कृति के हमला किया -मुख्यमंत्री पर बिंदल ने साधा निशाना

सुखविन्द्र सिंह ने हिन्दु संस्कृति के हमला किया    -मुख्यमंत्री पर बिंदल ने साधा निशाना

  अक्स न्यूज लाइन --  नाहन, 28  फरवरी 2023
कांग्रेस अधिवेशन में राज्य के  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु द्वारा चुनाव में हिन्दु विचारधारा को हरा कर सत्ता पर काबिज होन के बयान पर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष भाजपा दिग्गज नेता डा. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री पर पलटवार किया है। बिंदल ने निशाना साधते हुए सुक्खु के बयान को हिन्दु संस्कृति पर हमला करार दिया है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ने क हा कि  
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अधिवेशन में अपने बयान में कहा है कि  कांग्रेस पार्टी हिन्दु विचार धारा वाली पार्टी को हरा कर सत्ता में आई है। बिंदल ने कहा कि यह हिन्दु मान्यताओं, हिन्दु आस्थाओं और हिन्दु संस्कृति मुख्यमंत्री का  सीधा हमला है। उन्होने हिन्दु विचार धारा के मायने बताते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि वासुदैव कुटुम्बकम पूरा विश्व हमारा परिवार है। सर्वे भवन्तु सुखिना सब सुखी रहें। बिंदल ने कहा कि श्री राम की संस्कृति,हिन्दु विचार धारा है। श्री कृष्ण की संस्कृति,हिन्दु विचार धारा है। भगवान शिव की संस्कृति,हिन्दु विचार धारा है। वेदों की संस्कृति,हिन्दु विचार धारा है।
डा. बिंदल ने सवाल करते हुए कहा कि क्या हिन्दु विचार धारा को हराकर कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई है। उन्होने कहा कि  मुख्य मंत्री का कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह कहना समस्त हिन्दु समाज पर हमला है जनता को ऐसी बयानबाजी पर सोचना होगा।