संत निरंकारी मंडल नाहन ने ONENESS वन के तहत नेचर पार्क में किया पौधारोपण..

संत निरंकारी मंडल नाहन ने ONENESS वन के तहत नेचर पार्क में किया पौधारोपण..

नाहन:संत निरंकारी मंडल नाहन की प्रमुख कौशल्या अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार रविवार को सुबह 10:30 से 12:00 तक नेचर पार्क में वननेस वन के तहत पौधारोपण किया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में निरंकारी सेवादल वाह चैरिटेबल फाउंडेशन से जुड़े संत मौजूद रहे ।उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी आह्वान पर नाहन मंडल के संत निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने इकट्ठा होकर करीब 4 दर्जन पौधे लगाए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मिशन के करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंडल प्रमुख कौशल्या अग्रवाल ने मिशन से जुड़े लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो पौधारोपण मिशन के लोगों द्वारा किया गया है उसका भविष्य में भी ध्यान रखें ताकि जिस उद्देश्य के साथ यह पौधा रोपण किया गया है उसे साकार किया जा सके।
इस कार्यक्रम में मिशन से जुड़े विकास अग्रवाल, दलेर सिंह,नीर पवन, शालिनी, रुपेश अग्रवाल, सुनीता बंसल, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।