शहीद कुलविन्द्र सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया बिन्दल ने

अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 जुलाई
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सिरमौर जिला के रामपुर बाहरा पंचायत के शहीद कुलविन्द्र सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करके हजारों-हजारों बलिदानियों को नमन किया। जिन्होनें आजादी के बाद से आज तक देश की सीमाआं की रक्षा के लिए अपना सर्वोत्तम बलिदान दिया। शहीद कुलविन्द्र सिंह ने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मन के साथ युद्ध लड़ते हुए देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी पत्नी श्रीमती नीलो देवी उस समय 8 माह की गर्भवती थी। इस जवानी की अवस्था में हजारों-हजारों सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए बलिदान दिया। हम वीर जवानो को नमन करते हैं और उनके परिवारजनो को शत-शत प्रणाम करते हैं।
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा राजीव बिन्दल ने कहा कि कारगिल का युद्ध देश के तात्कालिक यशस्वी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लड़ा गया। सेनाओं के अदम्य साहस व बलिदान के कारण देश को विजयश्री प्राप्त हुई।
डा0 बिन्दल ने कहा कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को 24 घंटे के अंदर घुटनो के बल लाकर खड़ा कर दिया और दुश्मन को उसके घर में घुसकर बूरी तरह परास्त किया गया, दुनिया में आज तक ऐसा कोई उदाहरण मौजूद नहीं है। भारत ने अपनी सामरिक शक्ति को मोदी जी के नेतृत्व में इतना मजबूत किया है कि यदि दुनिया की कोई भी ताकत भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगी तो उसे नेस्तोनाबूत कर दिया जाएगा।