उप मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती पर दी बधाई

उप मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम जयन्ती पर दी बधाई

 अक्स न्यूज लाइन -- शिमला, 21 अप्रैल  2023
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भगवान परशुराम की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।
अपने शुभकामना सन्देश में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मानवता को सत्य एवं कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।