नाहन: सड़क किनारे शराब पी रहे तीन शराबियों ने बिजली विभाग का एसडीओ धुना,माजरा में एफआईआर दर्ज

नाहन: सड़क किनारे शराब पी रहे तीन शराबियों ने बिजली विभाग का एसडीओ धुना,माजरा में एफआईआर दर्ज
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 मार्च : 

सड़क किनारे बैठे 3 शराबियों ने ,रात ड्यूटी से वापस आ रहे बिजली विभाग के एक एसडीओ को धुन डाला, यह यह घटना बीती रात गिरि नगर पावर हाउस में तैनात अस्सिटेंट इंजीनियर के साथ घटी।

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने डयूटी से वापस लौट रहे एसडीओ की आंख में टार्च की रोशनी मारी जब रोशनी मारने का जेई ने कारण पूछा तो एका एक एसडीओ की मारपिटाई शुरू कर दी, सिर में चोट लगी और आरोपियों ने एसडीओ के कपडे भी फाड़ दिए। एसडीओ की शिकायत पर माजरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  रनजीत सिंह पुत्र श्री दया राम निवासी गांव हीरापुर डा0 औहर तह0 झंडूता जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश जोकि बतौर सहायक अभियंता बिजली विभाग गिरीनगर पावर हाऊस में तैनात है ने माजरा पुलिस स्टेशन में    दरख्वास्त दी कि बीती रात जब वह अपनी रात्रि डयूटी समाप्त करके पावर हाउस से अपने घर की ओर लौट रहा था। 

रास्ते मे इसे तीन व्यक्ति सड़क किनारे शराब पीते हुए दिखाई दिए। जब यह उनके पास से गुजर रहा था, तब उन लोगो ने इसके चेहरे पर टॉर्च की रोशनी डाली। 

एसपी ने बताया कि सहायक अभियंता ने रोशनी डालने का  कारण पूछा, आरोपी उसके साथ बहस करने लगे तथा मारपीट करने लगे। एसपी ने बताया कि  मारपीट के दौरान अभियंता कक सिर में चोट लगी यही नही आरोपियों ने कपडे भी फाड़ डाले। 

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ माजरा पुलिस स्टेशनबीएनएस की धारा 126(2),115(2),352,351(2).3(5)के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि  आरोपियों की पहचान की जा  रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।