विभिन्न संस्थानों ने मुख्यमंत्री को,आपदा राहत कोष में दिए 36 लाख रूपये.....

विभिन्न संस्थानों ने मुख्यमंत्री को,आपदा राहत कोष में दिए 36 लाख रूपये.....

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 28 अगस्त    - 2023
यूको बैंक ऑफिसर एसोसियेशन ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 10 लाख रूपए का चैक भेंट किया।
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर फेडरेशन ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख रूपए का चैक भेंट किया।
मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 10 लाख, 61हजार 662 रूपए का चैक भेंट किया।
सैंट एडवर्ड स्कूल शिमला ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख का चैक भेंट किया।
अध्यक्ष, शिमला क्लब ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज आपदा राहत कोष के लिए 5 लाख 51हजार रूपए का चैक भेंट किया।