मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर शोक व्यक्त किया

 अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  19 जुलाई - 2023
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक खूब राम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खूब राम का आज शिमला जिले के रामपुर में निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे। खूब राम वर्ष 2012 से 2017 तक कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आनी क्षेत्र के विकास के लिए खूब राम का योगदान अतुलनीय है और क्षेत्र के लोग इसे सदैव याद रखेंगे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।