वार्डों में महिला आरक्षण : दिग्गज पार्षदों को नये वार्ड तलाशने होंगे, वार्ड आरक्षित होने से बदली सियासी तस्वीर....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 जुलाई :
स्थानीय निकायों के साल के आखिर में होने वाले चुनावों के मध्यनजर नगर परिषद नाहन के 13 वार्डों में से 6 वार्डों को महिलाओं के लिए किए गए आरक्षण की तस्वीर साफ़ हो जाने बाद कांग दो दिग्गज पार्षदों भाजपा के नगर परिषद में उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता व कांग्रेस के पार्षद योगेश गुप्ता को अब बदले समीकरणों के चलते नये वार्ड तलाशने पड़ेंगे अगर वो चुनावी समर में उतरते हैं।
अविनाश गुप्ता पूर्व में वार्ड नम्बर 12 से चुनाव जीते थे इस बार यह वार्ड अनुचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है। कांग्रेस के दिग्गज पार्षद योगेश गुप्ता ने पिछला चुनाव वार्ड नंबर 13 से लड़ा था।
कांग्रेस-भाजपा के वर्तमान एंव पूर्व पार्षदों को मंगलवार को महिलाओं के लिए वार्डो के लिए हुआ आरक्षण रास नहीं आया है क्योंकि इन सबकी अपने अपने वार्डो से चुनाव लडने की हसरतों को जोर का झटका धीरे से लगा है।
वार्ड नं 8 व 9 इस बार अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हो गया है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद कपिल गर्ग ने वार्ड नं 8 से चुनाव लड़ा था, वार्ड ने 9 से भाजपा के शुभम सैनी चुने गए थे लेकिन ये दोनों वार्ड बीते चुनाव में महिलाओं के लिए आरक्षित थे ऐसे में इन वार्डो से दोनों पूर्व पार्षदों की पत्नियां चुनाव जीत कर नगर परिषद पहुंची थी। अब पूर्व पार्षद कपिल गर्ग व शुभम सैनी कोन से वार्ड से चुनाव लड़ेंगे यह तय होना बाकी है।
उधर सियासी सवाल यह भी है ओपन वार्ड में अन्य आरक्षित वार्ड से आकर चुनाव लड़ने वालों के लिए अपनी सीट कोने छोड़ेगा। फिलहाल शहर के 1,2,4,7 व 10 वार्ड सामान्य श्रेणी के लिए बचे है। अब देखना यह है कि नप उपाध्यक्ष भाजपा के अविनाश गुप्ता,कांग्रेस के सीनियर पार्षद योगेश गुप्ता व पूर्व पार्षद कपिल गर्ग ,शुभम सैनी का रुख क्या होगा। वार्ड नम्बर 7 से कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद राकेश गर्ग पपली व वार्ड 2 से बीजेपी के पार्षद विक्रम वर्मा मैदान में होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार जो 6 वार्ड महिलाओं के लिये आरक्षित हुए हैं वहां पर सियासी तौर पर परिपक्व व लोगों की समस्याओं की समझ ऱखने वाली उम्मीदवार तलाशना दोनों दलों के लिये टेढ़ी खीर माना जा रहा है।