बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 3810 मामलों का आपसी सहमति से हुआ निपटारा
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में कुल 3977 मामलों को निपटारे के लिए रखा गया था, जिनमें 3860 न्यायालयों में लंबित मामले तथा 117 पूर्व मुकदमेबाजी से संबंधित मामले शामिल थे। लोक अदालत के दौरान आपसी सहमति के आधार पर कुल 3810 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया, जिनमें 3724 न्यायालयों में लंबित मामले तथा 86 पूर्व मुकदमेबाजी के मामले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से कुल 4 करोड़ 69 लाख 49 हजार 671 रूपए की राशि से संबंधित मामलों का भी निपटारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने लोक अदालत को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




