राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 किन्नौर से काजा को यातायात के लिए बहाल .....

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 किन्नौर से काजा को यातायात के लिए बहाल .....

अक्स   न्यूज लाइन - किन्नौर, 12  सितंबर  
टू-आईसी ग्रेफ एच.एस बरनावा ने जानकारी  बताया  कि किन्नौर जिला के नेसंग-झूला के पास बाधित हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 किन्नौर से काजा को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 09 बजे पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने के कारण सड़क बाधित हो गई थी जिसे ग्रेफ के जवानों द्वारा खोलने का कार्य आरंभ किया गया तथा दोपहर 3 बजे तक सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।