शिक्षा मंत्री ने..... नावर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 13.70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण.....

शिक्षा मंत्री ने..... नावर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की 13.70 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण.....

अक्स न्यूज लाइन ..शिमला,  29  जून - 2023
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां ना्वर क्षेत्र की टिककर तहसील की कडीवन ग्राम पंचायत में 01 करोड़ 81 लाख रुपए की उठाऊ पेयजल योजना, टूटूपानी में 01 करोड़ 82 लाख की उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत कुठारी में 32 लाख रुपए से निर्मित खलगर घासनी बहाव पेयजल योजना का उद्घाटन किया। 
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी जिससे ग्रामीण आर्थिकी को संबल प्रदान होगा। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 
उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि समान दृष्टिकोण से विकास किया जाएगा और वह हर वर्ग एवं हर क्षेत्र का कल्याण सुनिश्चित किया जायेगा तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य संपन्न होंगे। 
इसके उपरांत रोहित ठाकुर ने ग्राम पंचायत पुजारली नंबर 3 में 8 करोड़ रुपए से निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण किया और इसी पंचायत में सेरी चंडी में 01 करोड़ 72 लाख रुपए से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस सिंचाई योजना से बागवानों को बहुत लाभ प्राप्त होगा। 
शिक्षा मंत्री ने पुजारली नंबर 03 में राजकीय उच्च विद्यालय सेरी भवन का शिलान्यास किया और क्षेत्र में गुणवत्ता युक्त शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय सेरी का भवन 03 करोड़ 12 रुपए की लागत से निर्मित होगा। उन्होंने बताया कि राज्य में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा और शिक्षकों के 6000 पदों को शीघ्र भरा जाएगा जिससे निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं को घर द्वार पर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जुब्बल नावर कोटखाई मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडल दण्डाधिकारी रोहड़ू सनी शर्मा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण, पंचायत जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।