भाजपा नेताओं ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई......विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया........

भाजपा नेताओं ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई......विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया........

अक्स न्यूज   लाइन .. शिमला, 28 अगस्त    - 2023
नीरज चोपड़ा ने भारत को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, महामंत्री त्रिलोक कपूर, डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा ने उन्हों बधाई दी।
भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि नीरज द्वारा यह जीता मेडल भारत लिए गौरव का विषय है।नीरज ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 88.17 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। 
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जैवलिन थ्रो के फाइनल में 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नीरज टॉप पर रहे और गोल्ड जीता। वहीं भारत के किशोर जेना पांचवें नंबर पर रहे। किशोर ने 84.77 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। डीपी मनु छठे नंबर पर रहे. उन्होंने 84.14 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।चेक रिपब्लिक के वाडलेच तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वाडलेच ने 86.67 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। 
नड्डा ने कहा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई। खेल के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और समर्पण अद्वितीय है, और आपका रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन भारत के सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है और उत्कृष्टता के लिए आपके निरंतर प्रयास का प्रमाण है। मैं आपके भविष्य के प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं। आप भारत को गौरवान्वित करते रहें।
बिंदल ने कहा प्रतिभाशाली नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का उदाहरण हैं। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून उन्हें न केवल एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है बल्कि पूरे खेल जगत में अद्वितीय उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के लिए उन्हें बधाई।