बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जयंती पर भाजपा नाहन मण्डल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

बाबा  साहेब डा भीमराव अम्बेडकर  जयंती पर भाजपा नाहन मण्डल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन 14 अप्रैल  2023
अनुसूचित मोर्चा भाजपा के नेतृत्व में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डा अम्बेडकर  की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, पुष्प आर्पित किए व महार्षि बाल्मिक धर्मशाला में एकत्र होकर बाबा साहेब के जीवन पर विचार विमर्श किया।
पुष्प अर्पित करने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा राजीव बिन्दल, जिलाध्यक्ष भाजपा विनय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष भाजपा  प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्षा श्यामा पुण्डीर, उपाध्यक्ष  अविनाश गुप्ता, पार्षदगण भाजपा के पदाधिकारी गण अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष संदीपक  व उनकी पूरी टीम महार्षि वाल्मिक सभा प्रधान  विजय चैरिया  प्रदीप सहौत्रा,  यशपाल गुरू रविदास से भाई अमर सिंह,  शान्ति बहन , श्बाबू राम ,  रेशमा  जिला कोली सभा के अध्यक्ष  संजय पुण्डीर , कैप्टन कुलदीप , मनीश चैहान ,  संजय चैहान  ने श्रद्धांजली अर्पित की ।
डा राजीव बिन्दल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बोलते हुए कहा कि गत वर्ष डा अम्बेडकर  की मूर्ति का अनावरण होने के पश्चात् यह पहला अवसर है जब उनकी जयंती पर माल्यार्पण किया गया। 1. नशे से पूरे प्रदेश को बचाने का संकल्प लें। बिन्दल ने कहा कि अम्बेडकर जी राष्ट्रवादी विचारक थे