नाहन:ऑल इंडिया पेंचक सिलात चेम्पियनशिप में 8 मैडल नाहन टीम के नाम..

नाहन:ऑल इंडिया पेंचक सिलात चेम्पियनशिप में 8 मैडल नाहन टीम के नाम..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 फरवरी :

3rd ऑल इंडिया पेंचक सिलात चैम्पियनशिप 2025- 26 में हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलात मार्शल आर्ट की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 मेडल जीते हैं जिनमें से 8 खिलाड़ी जिला सिरमौर नाहन के हैं। वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम नाहन में प्रशिक्षण लेने वाले 15 खिलाड़ियों ने देहरादून में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित हुई 3rd अखिल भारतीय पेंचक सिलात चैम्पियनशिप में भाग भाग लिया और 8 मेडल अपने नाम किये। 

समरवीर सिंह रोहिला ने टेंडिंग(फाइट) जूनियर भार वर्ग 83 से 88 किलोग्राम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल जीता। नाविका शर्मा, सहाना, और बियांका तनेजा ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि त्रिशी वर्मा, अयांश शर्मा, मनन चौहान और देवांशी पाथे ने ब्रांज मेडल प्राप्त किये। हिमाचल की स्टेट टीम में कुल 40 प्रतिभागी शामिल थे।

सभी 15 खिलाड़ी नाहन की वॉरटाइम कॉम्बैट सिस्टम मार्शल आर्ट अकादमी नाहन में मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक जावेद उल्फ़त से मार्शल आर्ट्स और आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश टीम की अगुवाई राज्य पेंचक सिलात एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंदर कर रहे थे जिसके लिए सिरमौर जिला पेंचक सिलात एसोसिएशन के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त किया। इसके पहले 5 दिसंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमें सिरमौर से 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया था

जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 बच्चों ने गोल्ड मेडल व 2 बच्चों ने सिल्वर मेडल जीता था। इसी परिणाम के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। चिराग़, अथर्व कौशल, आरव कागरा, केशव, मानवी देवांशी पाथे, इशानवी तोमर, त्रिशी वर्मा, साहना, धैर्य राणा भी टीम का हिस्सा रहे और उम्दा प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर जिला सिरमौर पेंचक सिलात एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महासचिव जावेद उल्फ़त, कोषाध्यक्ष मोमिना व अन्य पदाधिकारियों ने टीम की शानदार जीत पर बधाई दी।