भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की 28 दिसम्बर, 2023 को भाजपा मुख्यालय चक्कर में बैठक

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा  की 28 दिसम्बर, 2023 को भाजपा मुख्यालय चक्कर में  बैठक

अक़्स न्यूज लाइन,शिमला--27 दिसंबर

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों एवं मण्डल अध्यक्षों की 28 दिसम्बर, 2023 को भाजपा मुख्यालय चक्कर में प्रातः 10ः00 बजे होने वाली बैठक की व्यवस्थाओं को लेकर आज एक विशेष बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
संजीव देष्टा ने बताया कि किसान मोर्चा के गठन के पश्चात मोर्चा की यह प्रथम बैठक है। बैठक में व्यवस्था की दृष्टि से कार्यकर्ताओं में कार्य विभाजन भी किया गया। 

संजीव देष्टा ने बताया कि कल होने वाली बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अवतार सिंह मांड कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर, संजीव ठाकुर, प्रवक्ता दीपक पनैइक, कार्यालय सचिव इंद्र ठाकुर, सह-सचिव कपिल शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक गोविन्द, सह मीडिया प्रभारी अजय भेरटा, जिलाध्यक्ष शिमला दिनेश ठाकुर, जिला महामंत्री सुनील चैहान, अजय जरेट, रेणु चैहान, अमित चैहान, छविन्द्र पाल, महेन्द्र का