कांग्रेस की तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति से अलग, मोदी सरकार का बजट विकास का स्पष्ट रोडमैप : विनय गुप्ता

कांग्रेस की तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति से अलग, मोदी सरकार का बजट विकास का स्पष्ट रोडमैप : विनय गुप्ता

अक्स न्यूज लाइन नाहन 02 फरवरी :

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट को देश के भविष्य की दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह बजट कांग्रेस की तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति से बिल्कुल अलग, विकास और राष्ट्र निर्माण का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार यह बजट अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को केंद्र में रखकर बनाया गया है।

 

विनय गुप्ता ने कहा कि इस बजट में गरीब, दलित, वंचित, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधान यह साबित करते हैं कि मोदी सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि ठोस नीतियों के माध्यम से समावेशी विकास को आगे बढ़ाती है।

 

उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा तथा आर्थिक सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी नई दिशा देगा। बजट में युवाओं के लिए रोजगार सृजन, किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।

 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकारें हमेशा बजट को केवल वोट बैंक की राजनीति तक सीमित रखती रहीं, जबकि मोदी सरकार का यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जो आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने की क्षमता रखता है।

 

अंत में विनय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक और ऐतिहासिक कदम साबित होगा।