नशेड़ी महिला से परेशान महिलाएं पहुंची डीसी के द्वार.... -प्रवासी महिला पर लगाए संगीन आरोप

नशेड़ी महिला से परेशान महिलाएं पहुंची डीसी के द्वार.... -प्रवासी महिला पर लगाए संगीन आरोप
नाहन, 7 फरवरी (अक्स न्यूज लाइन):- जिला सिरमौर के शिलाई में रह रही एक प्रवासी महिला पर स्थानीय महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए है। शिकायत लेकर यह महिलाएं डीसी कार्यालय पहुँची और मामले को लेकर उचित कारवाई की माँग उठाई। महिलाओं ने बताया कि प्रवासी महिला पिछले 4. 5 वर्षों से शिलाई में किराए के मकान में रह रही है और अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रही है। जिसका आस पड़ोस में बुरा असर पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि महिला द्वारा मकान मालिक को किराया भी नहीं दिया जा रहा है। किराया मांगे जाने पर उल्टा मकान मालिक पर छेडख़ानी मुक़दम्मा दर्ज करने की धमकी देती है। मकान की मालकिन नारदा ठाकुर ने बताया कि इस महिला की वजह से यहां अब आना जाना भी मुश्किल हो गया है। एक अन्य महिला श्यामा ठाकुर ने बताया कि प्रवासी महिला इस इलाके का माहौल खराब कर रही है 31 जनवरी को स्थानीय महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जब इस महिला के कमरे पर छापेमारी की तो यहां पर कुछ युवक भी मिले थे इस दौरान महिला ने उल्टे पुलिस कर्मियों पर ही गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं ने बताया कि यह प्रवासी महिला नशीली युवाओं के संपर्क में रहती है और इसी कारण यह अपने परिवार से भी अलग है।