नाहन: बुकिंग, ओटीपी और डिलीवरी के शिकंजे में उलझे सैंकड़ो उपभोक्ता...सिलिंडरों की कालाबाजारी के लग रहे आरोप...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 10 अप्रैल :
जिला मुख्यालय में पिछले एक महीने से सैंकड़ो घरेलू गैस उपभोक्ता ओएनजीसी द्वारा तय शर्तों के अनुसार पहले बुकिंग और फिर ओटीपी औऱ फिर डिलीवरी के शिकंजे में फंस कर भटक रहे हैं।
ऐसे में फिर भी ओएनजीसी के तय समय अनुसार आपूर्ति नहीं दी जा रही है। उपभोक्ताओं को कई कई दिन बाद बड़ी मशक्कत के बाद सिलिंडर मिल रहा है आरोप है अपने अपने क्षेत्रों में डिलीवरी मैन ओटीपी आने के बाद भी चक्कर कटा रहे हैं। बहुत से उपभोक्ता तो खुद गैस गोदाम से भी सिलिंडर ला रहे हैं।
उधर घरेलू गैस के सिलिंडर लेने की मारा मारी के बीच कालाबाजारी की पुख्ता सूचनाएं मिल रही हैं घरेलू गैस का कमर्शियल इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के अनुसार वर्तमान में 1500 से 1800 रुपये तक ब्लैक में सिलिंडर उपलब्ध हो जाता है। अन्य जरूरमंद उपभोक्ता भी जिनके यहा परिवारों में घरेलू गैस की खपत ज्यादा है वो भी ब्लैक में सिलिंडर का जुगाड़ कर लेते हैं ।
करीब एक महीने से घरेलू गैस सिलिंडरों के चल रहे घालमेल के बीच परेशान एक उपभोक्ता ने अपनी आप बीती सुनाई बताया कि उन्होंने 25 मार्च को सिलेंडर की बुकिंग कराई, 27 मार्च को ओटीपी आ गया लेकिन डिलीवरी नहीं दी गई, एक बार फिर 1अप्रैल को ओटीपी जारी कर दिया गया, कई बार मिन्नतें करने के बाद आखिरकार 4 अप्रैल को गैस गोदाम से खुद सिलिंडर लेकर आना पड़ा औऱ कॉपी में डिलीवरी की एंट्री दो दिन बाद 6 अप्रैल को की गई। अगली बुकिंग अब दो मई को होगी ऐसा बताया गया है।
ऐसे भी बहुत से उपभोक्ता मिले जिन्होंने बताया कि उनके खातों में तो सब्सिडी भी आज चुकी है लेकिन सिलिंडर अभी तक नही आया। ऐसे में यह जाँच का विषय है कि जब उपभोक्ताओं को समय आपूर्ति नही मिल रही है तो सिलिंडर जहां कहां रहे है ।
उधर ऐसी शिकायतें जब एजंसियों या एरिया मैनेजर आफिस में की जा है उपभोक्ताओं को जवाब मिल रहा है कि यह तो ओएनजीसी के सॉफ्टवेयर से चलता है। लोकल स्तर पर कुछ नही हो सकता। ओएनजीसी की गाइड लाइन के मुताबिक बुकिंग के 4 दिन बाद डिलीवरी टाइम तय किया गया और डिलीवरी के 25 दिन बाद अगली बुकिंग डबल सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं की ऑनलाइन होगी।
उधर गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर उपजी शिकायतों औऱ हो रही कालाबाजारी के मामले जिले के खाद्यय आपूर्ति नियंत्रक शमशेर नेगी ने साफ किया कि घरेलू गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी के मामले संज्ञान में आए हैं। जिला मुख्यालय में एरिया मैनेजर को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। होटल ढाबों के निरीक्षण के दौरान 5 सिलिंडर भी जब्त हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि उपलब्धता से कहीं अधिक,31 मार्च को सॉफ्टवेयर पर सिलिंडरों की ओवर बुकिंग रदद् कर दिये जाने के बन्द अप्रैल में उपभोक्ताओं के ओटीपी रि जेनरेट होकर आ रहे हैं।
नेगी ने बताया कि नाहन शहर में अभी भी 10 दिन का बैकलॉग चल रहा है। बुकिंग के बाद 4 दिन में डिलीवरी स्टॉक उपलब्धता पर निर्भर करती है। उन्होंने ने बताया कि 5 किलो ग्राम का कमर्शियल सिलिंडर भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके बावजूद स्थिति सामान्य है। उपभोक्ताओं को रोजाना आपूर्ति जारी है।








