नाहन: विकास कार्यो का जायजा लेने गए प्रधान व पंचायत अधिकारियों को मिली जान से मारने की धमकी...एफआईआर दर्ज..

नाहन: विकास कार्यो का जायजा लेने गए प्रधान व पंचायत अधिकारियों को मिली जान से मारने की धमकी...एफआईआर दर्ज..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 अप्रैल : 
पांवटा ब्लॉक की एक पंचायत में सरकारी विकास कार्यों का जायजा लेने गए। पंचायत प्रधान व पंचायत अधिकारियों की गाड़ी का रास्ता रोका, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी। प्रधान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

जिले के एसपी।एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में गुलाब सिंह चौधरी पुत्र श्री शिवा नंद  पंचायत प्रधान भजौण गांव मानल डा0 सतौन तह0 कमरऊ जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई  कि इसने पंचायत के माध्यम से गांव धनियों वाग आवडा में कुछ विकास कार्य करवाए थे।

एसपी ने बताया कि निरीक्षण के लिए दिनांक 01/04/2026 को पंचायत के सचिव धनवीर सिंह व पंचायत के टैक्नीकल सहायक  नरेश प्रधान मौके  पर गए थे। इन लोगों ने अपनी गाडी गांव धनियों में खड़ी करके मौके की जगह पर पैदल चल कर गये थे। जब यह लोग वापिस आकर गाड़ी में बेठे तो देखा कि गुरदीत पुत्र श्री कली राम निवासी गांव धनियों बाग आबडा डाकघर कोडगा तहसील कमरू ने गाड़ी के आगे कई जगह पर बड़े बडे पत्थर सड़क पर डाल दिए तथा इसके साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकियां दी।

एसपी ने बताया कि पुलिस थाना पुरुवाला में अभियोग पंजीकृत कर  मामले में आगामी अन्वेषण जरी है