धार क्यारी में बनेगा हेलीपोर्ट - जिला प्रशासन ने सरकार को भेजी रिपोर्ट

धार क्यारी में बनेगा हेलीपोर्ट - जिला प्रशासन ने सरकार को भेजी रिपोर्ट

नाहन,15 दिसंबर  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद जिला प्रशासन नाहन ने हेलीपोर्ट निर्माण के लिए भूमि का चयन कर लिया है। दरअसल सरकार ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है जिसके लिए प्रशासन को तुरंत प्रभाव से भूमि चयन करने के निर्देश दिए गए                      
सीएम के आदेशों पर अमल करते हुए सिरमौर जिला प्रशासन ने नाहन के समीप धार क्यारी में 10 बीघा भूमि का चयन कर लिया है और इसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी है। हेलीपोर्ट केउपलब्ध हो जाने के बाद सरकारी स्तर पर शहर में ये सुविधा रहेगी फिलहाल फायरिंग रैंज जुडड का जोहड़ में लैंड करवाने पड़ रहे है।  
हेलीपोर्ट के निर्माण के बाद जिला टूरिज्म सेक्टर के साथ साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बाहरी राज्यों से पर्यटक पहुंचते हैं वही हेलीपोर्ट के निर्माण से यहां धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी एक बड़ी सुविधा मिलेगी।