द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए जमीन का निरीक्षण विधायक केवल पठानिया बोले - जल्द सीएम के हाथों कराया जाएगा शिलान्यास

द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए जमीन का निरीक्षण विधायक केवल पठानिया बोले - जल्द सीएम के हाथों कराया जाएगा शिलान्यास

धर्मशाला, 25 दिसंबर।शाहपुर के द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए रविवार को जमीन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश अजय मोहन गोयल और जिला सेशन जज अजय मेहता सहित शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने द्रमन में सब जज कोर्ट के लिए भूमि चयन हेतु निरीक्षण किया।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सब जज कोर्ट की सौगात मिली थी, लेकिन भाजपा की पूर्व सरकार पांच साल इस कार्य को नहीं कर पाई । आज जनता द्वारा चुनी हुई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने इस कार्य को आगे बढ़ा कर शाहपुर की जनता को तोहफा दिया है। पठानिया ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के कर कमलों द्वारा इसका शिलान्यास कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की तमाम जनता को हर सुविधा और घर द्वार पर सेवा उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध हैं।
शाहपुर क्षेत्र के लोगों विशेष कर द्रमन वासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खू और विधायक केवल पठानिया का आभार जताया।
इस मौके पर एसडीएम डॉ. मुरारी लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,प्रधान अरुणा देवी,उप प्रधान विनोद कुमार,अश्वनी शर्मा व्यापार मंडल प्रधान,विक्रम राणा युवा मंडल सदस्य,विनय ठाकुर सत्यमेव युवक मंडल प्रधान,लबलु शर्मा,कमल किशोर, लोक निर्माण विभाग,जलशक्ति बिभाग , फॉरेस्ट विभाग,बिजली विभाग और एसएचओ कुलदीप सिंह,प्रकाश सिंह, सहित के अन्य विभागों के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।