उपमंडल ऊना में इंतकाल के 416 मामले निपटाए

उपमंडल ऊना में इंतकाल के 416 मामले निपटाए
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक़्स न्यूज़ लाइन, ऊना, 01, नवम्बर

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में राजस्व के इंतकाल संबंधी लंबित पडे़ मामलों का निपटारा करने के लिए 30 व 31 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत 30 व 31 अक्तूबर को राजस्व के कुल 416 इंतकाल संबंधी मामले निपटाए गए।

उन्होंने बताया कि 30 अक्तूबर को ऊना तहसील के तहत 138 तथा उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत 76 इंतकाल मामलों का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त 31 अक्तूबर को ऊना तहसील के तहत 150 तथा उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा के तहत राजस्व संबंधी 52 इंतकाल मामलों का निराकरण किया गया। 

-0-