शिक्षा मंत्री से मिले कंप्यूटर टीचर्स, सैलरी बढाने की घौषणा याद दिलाई.......

शिक्षा मंत्री से मिले कंप्यूटर टीचर्स, सैलरी बढाने की घौषणा याद दिलाई.......

अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  05 अगस्त    - 2023
सरकारी स्कुलों में लगे सैंकड़ों कंप्यूटर टीचर्स की 2000 हजार रू पए सैलरी बढाने की घौषणा याद दिलाने के लिए कंप्यूटर टीचर्स क ा एक प्रतिनिधि मंडल बीती शाम नाहन में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मिला। मौके पर कंप्यूटर टीचर्स ने गुहार लगाई कि  सरकार ने बजट सत्र में कंप्यूटर टीचर्स के लिए 2000 सैलरी बढ़ाने की घोषणा थी। लेकिन अभी तक इस पर अमलीजामा नही पहनाया गया। हाल ही में आए कोर्ट डिसीजन जिसमें जजमेंट आई है कि यदि कंप्यूटर टीचर्स के लिए पॉलिसी बनाती है तो कोर्ट को कोई ऐतराज नही होगा इस जानकारी शिक्षा मंत्री
उसके बारे में भी अवगत करवाया। रोहित शर्मा ने 2000 की इंक्रीमेंट को जल्द ही जारी करने की गुहार लगाई। कंप्यूटर टीचर्स अमर भारद्वाज बॉयज स्कूल नाहन ने बताया कि कंप्यूटर टीचर्स पिछले 22 वर्षो से अपनी निष्काम सेवाएं स्कूलों में दे रहे है। लेकिन वेतन में वृद्धि और रेगुलर नही किए गए।
कंप्यूटर टीचर्स को सभी सरकार ने अपना वोट बैंक बना कर सिर्फ और सिर्फ  इस्तेमाल किया है। चुनाव से पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक लाइव के माध्यम से कंप्यूटर टीचर्स का साथ देने का वादा किया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जगह जगह मंच से कहा था कि सरकार बनते ही 6 महीने में कंप्यूटर टीचर्स को रेगुलर किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आकर सभी अपने वादे भूल गए है। अमर भारद्वाज ने बताया कि आज  क ई कम्प्यूटर टीचर्स या तो संसार छोड़ गए है या नौकरी छोड़ चले गए है कुछ सुसाइड कर चुके है।  कुछ अपनी रिटायरमेंट क ी आयु में पहुंच गए है और जल्द ही काफी रिटायर होने वाले है।
अमर भारद्वाज ने सवाल करते हुए कहा कि क्या कभी ऐसी भी सरकार आएगी जो कंप्यूटर टीचर्स की फैमिली और भावनाओं के बारे में भी सोचेगी।