पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में....

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में....

एसआईटी ने शिक्षा विभाग में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड 2 को धरा  

नाहन,16 जुलाई  : पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में पुलिस एसआईटी बीती रात  सिरमौर से एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी को रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। एसआईटी को कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में लंबे अरसे से तालाश थी। पेपर लीक कांड के तार सिरमौर से जुड़े थे इसकी एसआईटी को इसको पुख्ता जानकारी थी। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले सिरमौर से पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने सिरमौर से एक गिरफ्तारी की है।

लंबे समय से एसआईटी को तलाश थी कि पुलिस भर्ती पेपर मामले के तार सिरमौर से भी जुड़े हैं। जिसके चलते एसआईटी द्वारा गहन छानबीन करने के बाद शुक्रवार देर शाम को जिला सिरमौर से एक गिरफ्तारी की है। टीम ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में लंबे समय से शिक्षा विभाग में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड 2 अंडरग्राउंड चल रहा था।

जिले के  एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया के आरोपी को शुक्रवार देर रात को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। रिमांड के लिए शनिवार को अदालत में पेश किया गया है। भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी आरोपी से सिरमौर में ही पूछताछ करेगी ।