नाहन: फ़ास्ट फ़ूड प्रशिक्षण कार्यक्रम,34 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.. यूको आरसेटी ..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 जनवरी :
ददाहु पंचायत में चल रहे 12 दिवसीय फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज आरसेटी सिरमौर (नाहन) में अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 34 लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आईटीआई के प्रिंसिपल श्री अशरफ अली और एससी-एसटी विभाग की श्रीमती नीलम मैम को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
निदेशक यूको आरसेटी श्रीमती मंजीत मैम जी ने बताया कि यूको आरसेटी द्वारासमय समय पर (18-50) वर्ष के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है। ताकि लोग लोग कौशल सीखकर स्वरोजगार अपना सकें, या आत्मनिर्भर बनें। निदेशक यूको आरसेटी श्रीमती मनजीत मैम द्वारा बैच में बैंकिंग ज्ञान प्रदान किया गया और उन्हें मार्केटिंग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
यूको बैंक, रेणुका शाखा के प्रबंधक श्री राजकुमार जी ने ऑनलाइन बैंकिंग से संबंधित धोखाधड़ी से बचने के बारे में बताया और पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, एपीवाई, पीपीएफ और बचत निवेश जैसी बैंकिंग योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ये प्रशिक्षण डीएसटी श्रीमती गुरप्यारी द्वारा करवाया गया। और इसका अवलोकन श्री रविंदर कुमार और मिस दीक्षा द्वारा किया गया इस अवसर पर निदेशक यूको आरसेटी श्रीमती मंजीत जी ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर निदेशक तथा आरसेटी स्टाफ मौजूद था।





