ताया ने भतीजे पर दराट से किया हमला, बीच- बचाव में आई मां को भी किया लहूलुहान

ताया ने भतीजे पर दराट से किया हमला, बीच- बचाव में आई मां को भी किया लहूलुहान

अक्स न्यूज लाइन ..नाहन  31 मार्च 2023
पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फ की फुहारें पड़ने और क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई है प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश का दौर जारी है। 
वहीं जिला की सबसे उंची  चोटी चुडधार में गुरुवार रात से ही शुक्रवार तक बर्फ़बारी का दौर जारी रहा खबर लिखें जाने तक चुडधार में करीब एक फुट ताज़ा हिमपात दर्ज किया गया! चुडधार का न्यूनतम तापमान  माईनस एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
जबकि अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया! वहीं नौहराधार हरिपुरधार क्षेत्र में 6  डिग्री सेल्सियस की गिरावत आई है इन क्षेत्रों में शुक्रवार को  न्यूनतम तापमान 4 डिग्री व अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया जिससे अत्यधिक ठंड का का प्रकोप बढ़ गया है। 
उधर विगत दिनों प्रसाशन ने चुडधार न जाने पर  एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अपील की है कि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों की ओर जाने से परहेज करें। चुडधार में बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने भी यात्रियों को अनावश्यक यात्रा से बचने के लिए कहा है।