सुरक्षित पर्यावरण और पौधारोपण एक दूसरे के पूरक - डॉ. शांडिल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से पौधरोपण की शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि सभी के सहयोग से हरित हिमाचल का सपना साकार किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन महोत्सव का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को वनों के महत्व से अवगत करवाना और पौधरोपण की दिशा में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना हमारा जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सबको अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिएं और रोपित पौधों की शिशु की तरह देखभाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देखभाल से ही पौधा वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्षम बनता है और पृथ्वी को सुरक्षित रखने में सहायता करता है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि इस वर्ष ज़िला सोलन में 171.388 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रजातियों के 1,64,526 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत ज़िला में विभिन्न महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों द्वारा 17 हेक्टेयर वन भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के 13,600 नए पौधे भी रोपित किए जाएंगे और इन पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज चौहान, ग्राम पंचायत पड़ग की प्रधान मीरा, जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, मनोनीत पार्षद विजय ठाकुर, राजत थापा, व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बेहल, कांग्रेस नेता संधीरा सीनू, सक्षम शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, वन अरण्यपाल सोलन एन.पी. भरोट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, वनमंडलाधिकारी सोलन एच.के. गुप्ता सहित कांग्रेस पार्टीं के कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।