डॉ सिकंदर ने फागली में दी स्ट्रीट लाइट......तुरंत सांसद निधि से स्वीकृत की ......

डॉ सिकंदर ने फागली में दी स्ट्रीट लाइट......तुरंत  सांसद निधि से स्वीकृत की ......

अक्स न्यूज   लाइन ..शिमला  21 अगस्त   - 2023
 भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार ने फागली वार्ड का दौरा किया जहां वह भूस्खलन से प्रभावित लोगो से मिले।  सिकंदर ने सभी लोगो की समस्या सुनी और सभी समस्याओं का जल्द निवारण करने का आश्वासन भी दिया। स्थानीय जनता ने राज्यसभा सांसद से 5 स्ट्रीट लाइट की मांग रखी जो उन्होंने तुरंत अपनी सांसद निधि से स्वीकृत कर दी। जनता उनकी आभारी रही।
डॉ सिकंदर ने कहा की इस आपदा में जनता को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा और भारतीय जनता पार्टी राजनीति से ऊपर उठ कर जनता की सेवा का कार्य कर रही है। 
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा उनके साथ रहे।