टीजीटी मेडिकल का फाइनल परिणाम घोषित, 166 उम्मीदवारों का चयन
अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर 28 मार्च :
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 12,866 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 11,065 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 502 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 2 से 7 मार्च तक इन दस्तावेजों की जांच के बाद 166 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के दो पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.





