157 वर्षों बाद स्थापित की गई खुनेवड ......प्राचीन विजट महाराज के मंदिर की छत पर

157 वर्षों बाद स्थापित की गई खुनेवड ......प्राचीन विजट महाराज के मंदिर की छत पर

 अक्स न्यूज   लाइन ..नाहन  21  जून - 2023
जिला सिरमौर का गिरिपार क्षेत्र पारंपरिक रीति-रिवाजों के लिए भी प्रदेश में जाना जाता है। चाहे खान-पान में हो चाहे पारंपरिक त्यौहार हो गिरिपार क्षेत्रों में सभी त्योहार मनाए जाते हैं, जिसका उदाहरण देवना गांव में देखने को मिला। जहां पर प्राचीन विजट महाराज के मंदिर में मंदिर की छत पर खुनेवड स्थापित की गई। 
बता दें कि इससे पूर्व 1866 मे खुनेवड लगाई गई थी। आज मंगलवार को 157 साल के बाद इस प्रकार का बड़ा धार्मिक अनुष्ठान किया गया। मंत्रोच्चारण व विजट महाराज के जयकारों के साथ मंदिर के छत पर खुनेवड लगाई गई। 
विजट देवता के गुर्र ने आवाज देकर अलग-अलग परगने से आए लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। हजारों की संख्या में लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
 इस दौरान क्षेत्र की करीब दर्जनों पंचायतों के अलावा संगडाह राजगढ़, शिलाई के लोगों ने अनुष्ठान में भाग लेकर अपने आराध्य विजट महाराज का आशीर्वाद लिया। यही नही इस धार्मिक अनुष्ठान मे देवना वासियो ने जिला शिमला सिरमौर से 97 गांव के अपने दाईचारे के लोगों को भी आमंत्रित किया था जिसमें मुख्यता जिला शिमला के लिंगजार गांव से सेंकड़ो लोग वाध्य यंत्रो के साथ पहुंचे।