श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 340 वें आगमन दिवस पर जोड़ मेला : 26 अप्रैल से नाहन में

अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 अप्रैल :
श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 340वें आगमन दिवस के पावन उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक शहर नाहन के चौगान मैदान में 26 अप्रैल से 5 मई तक जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नाहन, समूह साध संगत, जत्थेबंदियाँ एवं सिख नौजवान सेवक जत्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
मुख्य ग्रंथी भाई लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल 1985 को नाहन के तत्कालीन राजा मेधनी प्रकाश के आग्रह पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज नाहन की धरती पर पधारे थे। उस समय उन्होंने यहां लगभग 8 महीने 10 दिन का समय व्यतीत किया था। उसी ऐतिहासिक पल की स्मृति में हर वर्ष इस दिन को “आगमन दिवस” के रूप में मनाया जाता है।इस वर्ष भी जोड़ मेला का शुभारम्भ गुरुद्वारा श्री टोका साहिब से नाहन गुरुद्वारा साहिब नगर कीर्तन पहुँचने के उपरान्त सायं 5 बजे किया जाएगा। जोड़ मेले की शुरुआत 26 अप्रैल को स्थानीय विधायक अजय सोलंकी द्वारा किया जाएगा।
27 अप्रैल को श्री अखण्ड पाठ साहिब की शुभारंभ किया जाएगा व भोग दिनाँक 29 अप्रैल को प्रातः 9 बजे होंगे, इसके बाद कीर्तन दरबार, लगंर होगा व शाम को 4 बजे नगर कीर्तन आयोजित किया जाएगा। 29 अप्रैल को अखंड पाठ की समाप्ति के उपरांत संगीतमय कीर्तन दरबार का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न प्रसिद्ध रागी जत्थे अपनी हाजिरी देंगे।
5 मई को जोड़ मेले का समापन नाहन के चौगान मैदान में दंगल प्रतियोगिता और सिख वीरता की प्रतीक गतका प्रदर्शन के साथ किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को देखने के लिए न केवल नाहन बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों से मेले में सपरिवार पधारकर इस पावन अवसर को सफल बनाने की अपील की है।