नाहन:अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 53 वाहनों को लिया कब्जे में,
अक्स न्यूज लाइन नाहन 30 अप्रैल :
जिला सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ शिकंजा कसते हुए चले अभियान के दौरान 53 वाहनों को कब्जे में लेकर चालान किए गए।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि इसमें से 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत और 05 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनके चालान किये गये।
एमपी ने बताया कि इन वाहनों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था।
नेगी ने बताया कि चालानों में से 21 चालानों का पुलिस द्वारा निपटारा करके मु0 99,500/- रुपये जुर्माना वसूला गया तथा 32 चालानों में गाडियों को detain किया गया है।इन चालानों को आगे की कार्यवाही के लिये संबंधित अदालत में भेज दिया गया है।
नेगी ने बताया कि अवैध खनन पर्यावरण सुरक्षा व भूमि कटाव के लिये बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है जिसके चलते देश में पूर्व में आई आपदाओँ से अनेकों जाने जा चुकी है। इसलिये पर्यावरण सुरक्षा व भूमिकटाव से बचाव के लिये सिरमौर पुलिस खनन नियमों का पालन करवाने के लिये कृतसंकल्प है। आम जन से अपील है कि खनन नियमों का पालन करें तथा अवैध खनन की जिला सिरमौर/स्थानीय पुलिस को तुरन्त सूचना दें।








