बरोहा से कोहिनी सड़क पर यातायात अस्थाई रूप बंद रहेगा।

बरोहा से  कोहिनी सड़क पर यातायात अस्थाई रूप बंद रहेगा।
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर, 11 अप्रैल : 
 जिला बिलासपुर में बरोहा से कोहिनी सड़क पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद करने संबंधी जिला मजिस्ट्रेट बिलासपुर, आबिद हुसैन सादिक, द्वारा आदेश जारी किये गये है।

बरोहा से कोहिनी सड़क पर निर्माण एवं रखरखाव कार्यों को सुचारू रूप से निष्पादित करने हेतु 15 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से रोका जाना आवश्यक है। इस अवधि में जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग के रूप में गेहरवीं-टिहरी-पंजिहन-रछेडा सड़क को यातायात के लिए डायवर्ट किया जाएगा।

आदेश के अनुसार, 16 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक बरोहा से कोहिनी सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का यातायात बंद रहेगा, और इस अवधि में सभी वाहन उपर्युक्त वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे। यह अस्थायी व्यवस्था सड़क कार्यों की गुणवत्ता और जनसुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। जनता से अपील की जाती है कि वह सहयोग करें और यात्रा के दौरान नियोजित वैकल्पिक मार्गों का पालन करें।