कांग्रेस सरकार ने विधायक के कहने पर इसे बंद करदी पी.एच.सी. पंजाहल में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान में साधा निशाना

कांग्रेस सरकार ने विधायक के कहने पर इसे बंद करदी पी.एच.सी.  पंजाहल में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान में साधा निशाना

  अक्स न्यूज लाइन ..  नाहन, 3 मार्च 2023
विधानसभा क्षेत्र के 13 संस्थानों को कांग्रेस सरक ार द्वारा बंद किए जाने के विरोध में भाजपा का हस्ताक्षर अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज हस्ताक्षर अभियान के मौके पर पूर्व भाजपा सरकार में  डा.राजीव बिन्दल के प्रयासों से खोली गई नई पी.एच.सी.को बंद कर दिए जाने के मामले में  वर्तमान विधायक अजय सोलंकी की जमकर आलोचना की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने विधायक के कहने पर इसे बंद कर दिया है। पी.एच.सी. को बंद करने के विरोध में व नाहन विधानसभा क्षेत्र के 13 संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। पूर्व विधायक डॉ राजीव बिन्दल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पंचायत प्रधान, आस-पास की पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौका पर स्थानीय नेताओं ने पी.एच.सी. को बंद करने का भरपूर विरोध किया। धारटी क्षेत्र के इस संस्थान को बंद करना धारटी की जनता के साथ वर्तमान विधायक द्वारा किया गया धोखा है। इस मौका पर बोलते हुए डा. बिंदल ने कहा कि धारटी क्षेत्र के विकास का उन्होनें बीडा उठाया था, धारटी के गांवों को छोटी-बडी सडकों से जोडा, धारटी के घरों में गिरि का पानी पहुंचाया और 24 करोड़ रुपये से पुन: गिरि का पानी 8 इंच मोटी पाईप लाईन से दोबारा धारटी में पहुंचाया जा रहा है। धारटी के अनेक स्कूलों के बडे-बडे भवन बनाए व स्वीकृत कराए, पी.एच.सी. बनेठी की भव्य बिल्डिंग बनाई, जमटा पी.एच.सी. का 1 करोड़ रुपये का भवन बन रहा है। मण्डलाहं हैल्थ सब सैन्टर का भवन बनाया।
पी.एच.सी. पंजाहल का भवन बनाया और बहुत ही मेहनत से इस पी.एच.सी. को चलाया इसमें डाक्टर व अन्य स्टाफ बैठाया। बिंदल ने कहा कि वर्तमान विधायक जी को चाहिए था कि हमने पी.एच.सी. बनाई वे इसका 100 बैड का अस्पताल बनाते उन्होनें तो इसे बन्द ही करवा दिया।
 बिंदल ने कहा कि समझ नहीं आया कि उन्हें इस पी.एच.सी. के खुलने से क्या दिक्कत थी, डाक्टर आ रहा था इलाज कर रहा था, उससे क्या दिक्कत थी, भवन बना हुआ। बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के तेरह संस्थान बंद किए गए है नाहन की जनता द्वारा चुने हुए विधायक ने उन्हें बन्द करवा दिया है यह मतदाताओं के साथ अन्याय है। इस मौके  पर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार धोखा देकर बनी है कांग्रेस ने जनता को भरमाया कि उन्हें 1500 रुपये हर महिला को पहली कैबिनेट से मिलेगा। 1 लाख सरकारी रोजगार पहली कैबिनेट में व 1 लाख सरकारी रोजगार हर साल मिलेगा। किसान से 100 रुपये किलो दूध व 2 रुपये किलो गोबर कांग्रेस सरकार बनते ही लेना शुरू कर देंगे और अब अपने वायदों से मुकर गए है। महिलाएं ठगा सा महसूस कर रही हैं।