नाहन : प्रदेश कांग्रेस सरकार जन विरोधी...... भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा घर-घर लोगों को करेगा जागरूक मनीष चौहान

नाहन : प्रदेश कांग्रेस सरकार जन विरोधी...... भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा घर-घर लोगों को करेगा जागरूक मनीष चौहान
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जुलाई :

हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की एक बैठक नाहन के भाजपा कार्यालय दीपकमल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने की

 

मीडिया से बात करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बेहतर समन्वय एवं सेवा भाव के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं निर्णयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

 

 उपस्थित पदाधिकारियों ने इन निर्णयों के विरुद्ध व्यापक जनजागरण एवं जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। और प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा।