नाहन : जिला सिरमौर में 14 MY Bharat यूथ वॉलंटियर्स की नियुक्ति…

नाहन : जिला सिरमौर में 14 MY Bharat यूथ वॉलंटियर्स की नियुक्ति…
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 07 जुलाई :

मेरा युवा भारत (MY Bharat), सिरमौर की जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा युवा भारत (MY Bharat) अभियान के अंतर्गत जिला सिरमौर के विभिन्न विकास खंडों में 14 MY Bharat यूथ वॉलंटियर्स (NYVs) की नियुक्ति की गई है। ये स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को MY Bharat पोर्टल से जोड़ने, स्वयंसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने तथा युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

 

जिला सिरमौर में नियुक्त स्वयंसेवकों में आशु अश्वानी कुमार एवं रोहित कुमार (राजगढ़), मुकुल एवं सुमित (पच्छाद), पवित्रा (नाहन), नरेश कुमार एवं दिपांजलि (संगड़ाह), विक्रम एवं रोहित (शिलाई), प्रवेश एवं इशिका (पांवटा साहिब) तथा अमन कुमार चौहान, ऋतिका एवं अंशुल (जिला कार्यालय, नाहन) शामिल हैं।

 

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान डॉ. पंकज चांडक, जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), जिला सिरमौर एवं मेगा मास्टर ट्रेनर, MY Bharat ने नव-नियुक्त स्वयंसेवकों को MY Bharat पोर्टल की उपयोगिता, युवाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों तथा उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं का MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर उन्हें स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

 

इस अवसर पर कार्यालय सहायक रीता एवं अनुभाग अधिकारी  सुरेन्द्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नव-नियुक्त स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की गई तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि वे जिला सिरमौर में युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।