नाहन : मोदी सरकार ने 12 वर्षों में लिए किसान मजदूर विरोधी फैसले……

नाहन : मोदी सरकार ने 12 वर्षों में लिए किसान मजदूर विरोधी फैसले……
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 12 जुलाई :

प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार जन विरोधी फैसले ले रही है आम किसान मजदूर विरोधी ले गए फैसले और कानून आज आम जनता पर सीधा असर डाल रहे हैं जिसके खिलाफ आने वाले दिनों में सीटू एक जन आंदोलन खड़ा करेगी।  सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक आज नाहन में आयोजित हुई। बैठक में देश और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा करते हुए मजदूर, किसान, खेत मजदूर, कर्मचारी, योजना कर्मियों तथा मेहनतकश जनता पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया।

 

 

मीडिया से बात करते हुए सीटू के राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश की संपत्ति को मुट्ठीभर बड़े पूंजीपतियों के हवाले करने में लगी हुई है। एक ओर सार्वजनिक उद्योग, बैंक, बीमा, बिजली, परिवहन और प्राकृतिक संसाधनों का निजीकरण किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। सरकार की आर्थिक नीतियों का पूरा बोझ मेहनतकश जनता पर डाला जा रहा है।  चार लेबर कोड श्रमिकों के दशकों लंबे संघर्षों से हासिल अधिकारों को छीनने का हथियार हैं।

 

इन कानूनों के जरिए कार्यदिवस बढ़ाने, यूनियन अधिकारों को सीमित करने, छंटनी को आसान बनाने और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। सीटू इन चारों लेबर कोडों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है। उन्होंने बताया कि बैठक में जिले के सभी मजदूरों, किसानों, खेत मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और लोकतांत्रिक शक्तियों से आह्वान किया कि वे जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष को मजबूत करें ।