कबीर जयंती पर नाहन गुरूद्वारा साहिब में सम्मान समारोह आयोजित

कबीर जयंती पर नाहन  गुरूद्वारा साहिब में सम्मान समारोह आयोजित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 जून :

 कबीर इंटरनेशनल ट्रस्ट फॉर इम्पॉवरिंग सोसायटी (काइट) ने महात्मा कबीर जयंती पर नाहन के गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र बंसल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। काइट संस्था के ट्रस्टी दलबीर सिंह खालसा ने स्मृति चिन्ह व सिरोपाव भेंट कर उनको सम्मानित किया। इसके बाद  गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान साहिब के मुख्य रागी भाई गुरमीत सिंह ने संत कबीर दास के शब्दों का गायन कर कबीर जयंती को सार्थक किया।
इसके बाद मुख्यातिथि ने दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंक लाने वाले 23 विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और सिरोपाव भेंट कर शिक्षा रत्न से नवाजा। विद्यार्थियों को साहित्यकार चिरआनंद, पंकज तन्हा व दलीप सिंह बिजली की लिखी पुस्तकें भी भेंट की गई।

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में चरणमीत कौर, मनदीप सिंह, अंतरप्रीत सिंह, नवदीप कौर, अगम प्रीत, मृणाल कौर, सरबजीत सिंह, अर्शप्रीत कौर,नंदिनी कौर, कमलदीप सिंह, अनन्या कौर, सर्वजीत कौर, जानवी कौर, मनप्रीत कौर, गुरप्रीत सिंह, मनन्त सबरवाल, हरमन सिंह, गुरशरण सिंह, शीतल कौर, हरमीत कौर, दमनदीप व रवनीत कौर आदि शामिल रहे।
अपने संबोधन में ट्रस्टी दलबीर सिंह खालसा ने कहा कि महात्मा कबीर ने एक रोशनी बनकर समाज को उस समय दिशा दी, जब पाखंड अपने चरम पर था। उनके कहे शब्द आज भी प्रासंगिक हैं। इसीलिए संस्था का नाम भी उनके नाम पर ही रखा गया है। महात्मा कबीर जयंती पर मेधावी बच्चों को शिक्षा रत्न से सम्मानित कर काइट खुद को गौरवांवित महसूस कर रही है।
इस अवसर पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों में जितेंद्र थापा उर्फ बिट्टू व जावेद उल्फत भी मौजूद रहे।