बंबर सी फॉर कांग्रेस, सी फॉर करप्ट कांग्रेस और सी फॉर कन्फ्यूज कांग्रेस के भाग : कटवाल

बंबर सी फॉर कांग्रेस, सी फॉर करप्ट कांग्रेस और सी फॉर कन्फ्यूज कांग्रेस के भाग : कटवाल
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 5 अक्टूबर  : 
 भाजपा वरिष्ठ नेता एवं विधायक जे आर कार्टवाल ने कहा की कांग्रेस के नेता बंबर ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे है। यह बयान निंदनीय है।  उन्होंने कहा की बंबर को शायद अपने तथ्य ठीक कर बयान देने चाहिए, केवल मात्र जनता को गुमराह करने के लिए झूठ नहीं बोलना चाहिए। जेपी नड्डा ने एक कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और आज वह विभिन्न पदों पर कार्य कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है। 
कांग्रेस के महासचिव को इस बात की परेशानी है की उनकी और उनकी पार्टी को असलियत जनता के सामने आ रही है। इसी बात से परेशान होकर कांग्रेस के नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे है। 
जीतराम कटवाल ने कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी का 5600 करोड़ रुपए की ड्रग्स खेप के मामले में गिरफ्तारी पर जमकर आलोचना की। कटवाल कहा कि सी फॉर कांग्रेस, सी फॉर करप्ट कांग्रेस और सी फॉर कन्फ्यूज कांग्रेस है, लेकिन अब सी फॉर कोकीन कांग्रेस हो गया है, जो बहुत ही चिंताजनक है। सत्ता के नशे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, कांग्रेस के समस्त नेता चुप हैं। कटवाल ने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से कल 5600 करोड़ रुपए की ड्रग्स  की खेप जब्त हुई है। देश, हिमाचल, पंजाब और हरियाणा की जनता अचंभित और आक्रोषित है। देश की जनता पहले से जानती है कि सी फॉर कांग्रेस, सी फॉर करप्ट कांग्रेस और सी फॉर कन्फ्यूज कांग्रेस है, लेकिन अब सी फॉर कोकीन कांग्रेस हो गया है, जो बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी का 5600 करोड़ रुपए की ड्रग्स खेप के मामले में गिरफ्तारी हुई है। ड्रग्स  तस्कर के पकड़े जाने के बाद जनता पुलिस प्रशासन को शबासी दे रही है। भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता है कि भाजपा देश के युवाओं को नशे का लत लगने नहीं देगी, चाहे कोकीन कांग्रेस कितना ही क्यों न प्रयास करे। उन्होंने कहा की बिलासपुर में भी स्तिथि चिंताजनक है, प्रदेश में माफिया हावी है और यह सच्चाई जब जनता के सामने आती है तो कांग्रेस नेता परेशान हो जाते है।