ए.वी.एन के चार होनहार विद्यार्थियों को इंसपायर छात्रवृति मिली

ए.वी.एन के चार होनहार विद्यार्थियों को इंसपायर छात्रवृति मिली

नाहन, 23 सितंबर : विख्यात शिक्षण संस्थान ए.वी.एन सीनियर सैकैंडरी स्कूल के चार होनहार विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से इंसपायर छात्रवृति मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. चन्दोला ने बताया के विभाग से यह जानकारी प्राप्त हुई है। चन्दोला ने बताया कि  विद्यालय के चार विद्यार्थियों आदित्य शर्मा, विशाल, शुभम् ठाकुर और प्रेरणा सैनी को सरकारी योजना के अनुसार ज़मा दो की बोर्ड परिक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने पर अस्सी अस्सी हजार रूपये की छात्रवृति मिलेगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी शिक्षा संस्थान में ज़मा दो के बाद तीन साल बी.एस.सी और दो साल एम.एस.सी करने के लिए लगातार पांच सालों तक उपरोक्त विद्यार्थियों को अस्सी-अस्सी हजार की राशि मिलेगी।  उन्होने ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।