सस्ती और निर्बाध गैस सुविधा के लिए पीएनजी कनेक्शन जारी करवायें उपभोक्ता - उपायुक्त
अक्स न्यूज लाइन ऊना, 27 अप्रैल :
इसी कड़ी में उपायुक्त ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र अम्ब और गगरेट को भी पीएनजी पाइपलाइन लाइन से जोड़ा गया है। उन्होंने उद्योग मालिकों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार पीएनजी के तहत व्यावसायिक कनेक्शन प्राप्त करके बिना किसी रुकावट के सस्ती दर पर गैस का प्रयोग करें।
उपायुक्त ने बताया कि पीएनजी सुविधा उपभोक्ताओं को निरंतर और सुरक्षित गैस आपूर्ति प्रदान कर रही है, जिससे सिलेंडर बदलने की परेशानी से भी राहत मिली है। साथ ही यह सुविधा गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जा रही है, जिससे आम नागरिकों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने जिन क्षेत्रों को पीएनजी पाइपलाइन से जोड़ा गया है वहां के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए शीघ्र अपना पीएनजी कनेक्शन प्राप्त कर सस्ती तथा निर्बाध गैस सेवा का लाभ लें।








