600 बिजली उपभोक्ताओं को थमाये नोटिस, 20 लाख की रकम फंसी, 31 मार्च तक भुगतान नहीं तो कटेगा कनेक्शन

600 बिजली उपभोक्ताओं को थमाये नोटिस, 20 लाख की रकम फंसी, 31 मार्च तक भुगतान नहीं तो  कटेगा कनेक्शन
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन, नाहन 25 मार्च :  

शहर में  बिजली के बिल न चुकाने वाले उपभोक्ताओं पर बोर्ड़ ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे करीब 600 उपभोक्ताओं को नोटिस थमाये गए है जिन्होंने अपने बिलों की अदायगी नही की है। बोर्ड के अनुसार इन उपभोक्ताओं के पास 20 लाख रुपये की रकम फंसी है। इन उपभोक्ताओं में कई सरकारी कार्यालय व स्कूल  भी शामिल है। 31 मार्च तक भुगतान न होने पर बोर्ड इनके कनेक्शन काटेगा।

बिजली  बोर्ड़ के उपमंडल अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि नाहन क्षेत्र में कुल 600 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके बिजली बिल लंबे समय से बकाया हैं। इन बकायेदारों से विभाग को 20 लाख रुपये की वसूली करनी है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से करीब 34 सरकारी कार्यालय और स्कूल भी शामिल हैं, जो समय पर अपने बिजली बिल जमा नहीं करवा रहे हैं।
 

संतोष कुमार ने जानकारी दी कि बिजली बोर्ड़ ने बकाया वसूली के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत तीन टीमें गठित की गई हैं, जो नोटिस जारी होने के बाद भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेंगी। उन्होंने कहा, “हमने सभी डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को पहले ही नोटिस जारी कर चेतावनी दी है। अब कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमारा लक्ष्य बकाया राशि की पूरी वसूली करना और विभाग को होने वाले नुकसान को कम करना है।”
 

संतोष कुमार ने नाहन की जनता से अपील की है कि वे अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा, “बिजली विभाग जनता की सुविधा के लिए कार्य करता है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उपभोक्ता भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बिल जमा न करने की स्थिति में कनेक्शन काटना हमारी मजबूरी बन जाती है। हम सभी से सहयोग की उम्मीद करते हैं।”