..और फिर से खुल कर मुस्कुराने लगी सीता देवी।

..और फिर से खुल कर मुस्कुराने लगी सीता देवी।

श्री साई अस्पलात नाहन के दन्त चिकित्सा विभाग दवारा 65  वर्षीय सीता देवी  के दांतों का इलाज कर उनकी खूबसूरत मुस्कान को दुबारा लौटाया।  दरअसल नाहन निवासी सीता देवी  के सभी दांतों में समस्या थी।  टूटे एवं ख़राब दांतों के कारण सीता देवी  को काफी समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी।  दांत ख़राब होने के कारण उन्हें  खाने पीने में कठिनाई महसूस हो रही थी । काफी समय से खाना ढंग से नहीं खा पा रही थी  जिस कारण उसके स्वास्थ्य में भी गिरावट आने लगी थी। 
अधिक जानकारी देते हुए श्री साई अस्पताल नाहन की दन्त रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ प्रियंका जग्गी ने बताया की मरीज के लगभग सभी दांतो में समस्या थी।  काफी दांत तो टूटे थे काफी खराब हो गए थे।  जिस कारण मरीज को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था , रोगी ठीक से खाना नहीं चबा पा रही थी  , उसे बोलने में भी समस्या का सामना करना पढ़ रहा था और सब से बड़ी समस्या तो ये थी की सीता देवी  लोगों के सामने जाने से गुरेज़ करने लग गयी थी। 
इस केस में हमारे दन्त चिकित्सा विभाग की टीम दवारा रोगी के प्रत्येक दांत का इलाज किया गया। सब दांतों में अलग अलग प्रोसीजर किये गए।  इस पुरे चिकित्सा प्रोसीजर में लगभग एक महीने का समय  लगा।  आज सीता देवी  के सभी दन्त रीकंस्ट्रक्ट किये जा चुके है , जिस से वो बेहद खुश है।  
डॉ प्रियंका जग्गी ने बताया की मानव शरीर में दांतों का बहुत महत्व है स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दांतों का होना बेहद आवश्यक है।  हमारे शरीर की महत्वपूर्ण जरुरत " भोजन" को पूरा करने के लिए स्वस्थ दांत जरुरी है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दांतों पर विशेष धयान देना चाहिए यदि दांत स्वस्थ होंगे तभी सेहतमंद रहेंगे।  उन्होंने बताया की श्री साई अस्पताल नाहन में दन्त रोग चिकित्सा विभाग में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद है।  किसी भी प्रकार की दांतों की समस्या की चिकित्सा के लिए आधुनिक टेक्निक उपलब्ध है।  सिरमौरवासियों की स्वस्थ मुस्कान कायम रखने के लिए हमेशा तत्पर  है।