नाहन: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, काला-अंब के विद्यार्थियों का निक्सी लेबोरेट्रीज़ में औद्योगिक भ्रमण
इस अवसर पर निक्सी लेबोरेट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड, काला-अंब, हिमाचल प्रदेश के श्री गुरुदेव सिंह रैना वैश्विक नियामक मामलों और आईबीडी के निदेशक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग में अपनाए जाने वाले विभिन्न मापदंडों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा यह समझाया कि दवाइयों का निर्माण किस प्रकार से किया जाता है और इसमें गुणवत्ता नियंत्रण की क्या भूमिका होती है।
श्री रैना ने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि एक फार्मास्युटिकल कंपनी में उत्पादन, गुणवत्ता आश्वासन, नियामक मामलों (Regulatory Affairs) तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार (IBD) किस प्रकार कार्य करते हैं। उनके व्याख्यान से विद्यार्थियों को उद्योग के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।
विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि इस प्रकार के अनुभव उनके भविष्य के करियर के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। संस्थान के प्रबंधन एवं संकाय सदस्यों ने भी इस पहल को विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।




