हरियाली मेला पराडा....हरियाली का मौसम, सावन की फुहारें....

अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जुलाई :
हरियाली का मौसम, सावन की फुहारें, और पराडा गाँव का परंपरागत मेला एक अद्भुत संगम जो हर दिल को छू गया। इस वर्ष का हरियाली मेला पराडा अपने रंग-बिरंगे आयोजनों और जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वाकई मनमोहक और अविस्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम की शुभ शुरुआत गुरु महाराज के ध्वजारोहण से हुई। जैसे ही ध्वज फहराया गया, समस्त उपस्थित जनमानस की आँखें श्रद्धा से झुक गईं और वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।
मंच पर स्वागत भाषण के लिए आए अर्जुन अत्री, हिम्मत अत्री और अभिषेक अत्रि ने मेले के महत्व, परंपराओं और आयोजन की मेहनत के बारे में सुंदर और भावपूर्ण शब्दों में बताया। उनकी बातों ने हर श्रोता को गर्व और अपनत्व की भावना से भर दिया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी रूचि और साक्षी ने बखूबी निभाई। उनकी चुलबुली शैली, सटीक शब्दों और ऊर्जावान प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा।
पलक और उनकी टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिसकी मधुरता ने समस्त वातावरण को संगीतमय बना दिया। गीत की शब्दों में गाँव, संस्कृति और सावन की झलक थी।
पराडा के बच्चों ने मंच पर जो लुंगी डांस प्रस्तुत किया, उसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की एनर्जी, कॉन्फिडेंस और तालमेल देखने लायक था। यह परफॉर्मेंस पूरे मेले की हाइलाइट बन गई।
गाँव की बेटियों ने जो "ज्यूकबॉक्स डांस" पेश किया, उसमें पुराने और नए गानों का ऐसा मेल था कि हर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गया। उनकी मेहनत और आत्मविश्वास ने पूरे माहौल को तालियों से गूंजा दिया।
ध्रुविका ने जैसे ही मंच पर “गाड़ी शिमला स्टेशन से आई” पर नृत्य शुरू किया, पूरा माहौल तालियों और सीटियों से भर गया।