हरियाणा ने दिए 16 करोड़, आदि बद्री सड़क का होगा निर्माण,बिदंल ने आभार जताया

हरियाणा ने दिए 16 करोड़, आदि बद्री सड़क का होगा निर्माण,बिदंल ने आभार जताया

अक्स न्यूज लाइन नाहन ,18 अक्तूबर :

भेडों आदि बद्री सड़क के  निर्माण के लिए हरियाणा सरकार ने 16 करोड़ की राशि हिमाचल सरकार को सौंपी है। भाजपा के राज्य अध्यक्ष क्षेत्र के पुर्व विधायक डा.राजीव बिदंल ने हरियाणा सरकार व वन विभाग द्वारा स्वीकृति दिए जाने पर वन विभाग हिमाचल प्रदेश व वन विभाग के केन्द्रीय अधिकारियों का आभार जताया है। बिदंल ने  बताया कि सड़क के निर्माण हेतु 16 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार को दिया गया।

बिदंल ने बताया कि  लगभग 3वर्षों तक इस सड़क निर्माण हेतु सर्वेक्षण डी.पी.आर. निर्माण करने के उपरान्त आदि बद्री डैम निर्माण एथोरिटी हरियाणा सरकार को इस कार्य के लिए धन देने हेतु मामला भेजा गया था।  बताया कि आदिबद्री डैम का निर्माण हिमाचल की भूमि में प्रस्तावित है व डूब में हिमाचल की भूमि आ रही है इसलिए हिमाचल में प्रभावित क्षेत्र में सडक निर्माण बिजली व पानी के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को जमा करवाया गया। यह राशि विगत ढाई वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को भाजपा सरकार के दौरान हमारे प्रयासों से दी जा चुकी है।

यह राशि हरियाणा प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार के दौरान श्री मनोहर लाल जी से व्यक्तिगत प्रयासों से दिलवाई गई थी। अतिशीघ्र इसका प्रयोग करके जनहित में सड़क का निर्माण किया जाना चाहिए।ज्ञात रहे कि जिन निजि भूमि मालिकों की भूमि इस डैम में आनी है उन्हें मुआवजा राशि भी दी जा चुकी है।